
गर्ल्स
जबलपुर। वेस्टर्न ड्रेसेज पहनने का ट्रेंड पुराना है। सिटी गर्ल्स इसे बहुत पहले से पसंद करती आ रही हैं, लेकिन वेस्टर्न ड्रेसेज अब कई इनोवेशन के साथ आ रहे हैं, जो कि उन्हें अलग लुक दे रहे हैं। सिटी फैशन डिजाइनर्स भी अलग तरह के वेस्टर्न ड्रेसेज तैयार कर रहे हैं। खास तौर पर छोटी पार्टीज में गल्र्स वेस्टर्न वियर की ओर अट्रैक्ट हो रही हैं। यदि आप भी वेस्टर्न डे्रसेज पसंद करते हैं तो आप भी इस तरह के ड्रेसेज कैरी सकते हैं। इंडियन ड्रेसेज में चलने वाले डिजाइन वेस्टर्न आउटफिट के साथ मिक्स एंड मैच होते जा रहे हैं। जबलपुर में सबसे सस्ती और अच्छी फैंसी ड्रेस मिलती हैं। इसलिए दूर दराज के इलाकों से भी गर्ल्स यहां खरीदी करने चली आती हैं।
news facts-
जबलपुर के फैशन में छाई ये ड्रेसेज
हुडी स्टाइल टॉप, लूज पैटर्न वाली डे्रसेज दे रहीं वेस्टर्न लुक
न्यू ट्रेंड में हुडी
हुडी केवल विंटर में नहीं, बल्कि उसे फैशन का हिस्सा भी बना लिया गया है। शुभांगिनी नामदेव बताती हैं कि हुडी स्टाइल में टॉप चलने लगे हैं। यह कुछ लॉन्ग होते हैं, जिन्हें वन पीस के तौर पर कैरी किया जा सकता है। इस तरह का फैशन तेजी से बढ़ रहा है।
ये भी हैं कुछ न्यू ट्रेंड
- डेनिम में पैलरस
- क्रॉप टॉप विद् हाइ वेस्ट जींस
- डैंगरीज का फैशन
- पैरलल जींस पैटर्न
- ट्रेंडी वन पीस
- लूज क्रॉप टॉप
- फ्रिल पैटर्न जम्प सूट
शॉट्स ऑल टाइम हिट
गल्र्स के बीच शॉट्र्स ऑल टाइम हिट ड्रेस बना हुआ है। वे समर और मानसून सीजन में इसे अधिक कैरी करती हैं। तापसी खरे ने बताया कि उन्हें शॉट्र्स बेहद पसंद हैं।
फ्रिल और लूज पैटर्न
फ्रिल ड्रेसेज और लूज पैटर्न एक बार फिर से फैशन में शामिल हो गया है। पहले यह केवल इंडियन डे्रसेज में मिलता था, लेकिन अब वेस्टर्न वियर में भी इसे बनवाया जा रहा है। प्रेरणा सिंह परिहार बताती हैं कि उन्होंने जम्पसूट में फ्रिल और लूज पैटर्न कैरी करते हुए ड्रेस बनवाया है।
ऑफ शोल्डर वन पीस
गल्र्स और लेडीज के बीच इन दिनों ऑफ शोल्डर ड्रेसेज का ट्रेंड तेज है। पार्टीज हो या कॉलेज, गल्र्स इस तरह के डे्रसेज कैरी कर रही हैं। डॉ. ऋतिका जैन बताती हैं कि उन्हें वेस्टर्न ड्रेसेज पहनना पसंद है। ऐसे में ऑफ शोल्डर ड्रेसेज फस्र्ट प्रायोरिटी में रखती हैं।
वेस्टर्न वियर में कई तरह के ट्रेंड चल रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा फ्रिल और लूज पैटर्न को फॉलो किया जा रहा है। गल्र्स की पसंद में वेस्टर्न वियर तेजी से आ रहे हैं।
- बतुल अली, फैशन मेंटर
Updated on:
4 Oct 2018, 11:52 AM IST
Published on:
4 Oct 2018, 11:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.