
बच्चों ने नारे लगाते हुए निकाली जागरूकता रैली
कटनी। देश तरक्की तभी करेगा, जब हर नागरिक वोट करेगा..., बूढ़े हों या जवान सभी करें मतदान.., मतदान करना आपका अधिकार, बदले में न लें उपहार..., और चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी...। जैसे नारे मंगलवार को कटनी की गलियों में गूंजे। अवसर था पत्रिका द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का। मंगलवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने मेरा वोट मेरा संकल्प अभियान के तहत भव्य रैली निकाली और सभी से बढ़-चढकऱ मतदान की अपील की। रैली चांडक चौक, जालपा वार्ड, घंटा घर पहुंची जहां बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान हर तरफ उत्साह का माहौल रहा।
लालच में आकर ना करें वोट
रैली के दौरान शिक्षक विनीत मिश्रा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप मतदान में अपनी महती भूमिका निभा सकते हैं। अपने पैरंट्स को यह जरूर बताएं कि 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए अवश्य जाएं। इस बात का ध्यान रखें कि जो व्यक्ति लालच देकर वोट मांग रहा हो, उपहार भेंट कर रहा हो, ऐसे व्यक्ति को कतई वोट ना दें। क्योंकि वह आगे चलकर के भ्रष्टाचार करेगा। इससे देश का विकास रुकेगा इसलिए सही व्यक्ति का ही चुनाव करें।
विद्यार्थियों ने यह भी लिया संकल्प
मेरा वोट मेरा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे दीपावली में अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों, दोस्तों को विश करने के लिए फोन करेंगे, सोशल मीडिया में मैसेज करेंगे इस दौरान वह मतदाता जागरूकता को अधिक महत्व देंगे। वे सभी से अपील करेंगे कि मतदान अवश्य करें एवं सही व्यक्ति का चुनाव करें।
इनकी रही उपस्थिति
मेरा वोट मेरा संकल्प के दौरान वर्षा गर्ग, अरबिया बानो, शिवानी प्रजापति, प्रगति मिश्रा, सोनाली, आर्यन तिवारी, सृष्टि तिवारी, सत्यम शुक्ला, अनुभव शुक्ला, शारदा अग्रवाल, जितेंद्र, अंकित पटेल, अभिषेक गर्ग, अनस खान, याकूब रजा, अंजली कुशवाहा, खुशबू यादव, अर्चना धुर्वे, हर्ष नामदेव, शिवांगी सुहाने, अनुष्का मिश्रा, श्रेयांश, राज, सालेहा खान, स्वाति, शिवानी, हर्ष पांडे, साक्षी, धुर्वा, प्राची त्रिपाठी, आकृति मिश्रा, मुस्कान, अनुज, शीतल, आदित्य सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
ये भी गूंजे नारे
मतदाता जागरूकता रैली में एक से बढकऱ एक नारे गूंजे, छात्राओं एवं विद्यार्थियों ने कहा कि न जाति पर ना धर्म पर, बस बटन दबेगा कर्म पर... वोट है हमारा अधिकार नहीं करें, इसको बेकार...। लोकतंत्र में हिस्सेदारी हम सबकी है जिम्मेदारी...। जागरुक देश की है पहचान, हो शत प्रतिशत मतदान जैसे जैसे गूंजते रहे। इन्हें सुनकर राहगीरों के कदम भी ठिठक गए।
Published on:
06 Nov 2018 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
