24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

125 रुपए के रसगुल्ले चुराने पर दुकानदार ने दर्ज कराई एफआइआर, अब फंसा मामला

दुकानदार आयुष को जगाने से पहले 125 रु. के रसगुल्ले उड़ा लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 29 Apr 2025, 11:51 AM IST

Rasgulla

Rasgulla

Rasgulla : रसगुल्ला चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। सीहोरा थाना क्षेत्र में शीला विश्वकर्मा की बेकरी पर 40 रुपए का गुटखा खरीदने गए आशुतोष ठाकुर, संचित शर्मा की नीयत चाशनी में डूबे रसगुल्ले को देख डोल गई। दोनों ने झपकी ले रहे दुकानदार आयुष को जगाने से पहले 125 रु. के रसगुल्ले उड़ा लिए।

Rasgulla : 5000 रुपए से कम की चोरी बीएनएस में असंज्ञेय, टीआइ से मांगा जवाब


पुलिस हस्तक्षेप की जरूरत नहीं

फिर आयूष को जगाकर गुटखा खरीदा और ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर बिना रुपए दिए चले गए। आयुष ने बाद में सीसीटीवी फुटेज देखा तो चोरी पकड़ी गई। दुकानदार ने उन पर एफआइआर दर्ज करा दी। अफसरों तक बात पहुंची तो टीआइ मुश्किल में फंस गए। बता दें, बीएनस में 5 हजार रुपए तक की चोरी असंज्ञेय अपराध है। पुलिस हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया, टीआइ से जवाब मांगा जा रहा है।

हजयात्रियों को नहीं मिलेगी वक्फ के मदीना रुबात भवन की सुविधा

Rasgulla : असंज्ञेय अपराध बना संज्ञेय

पुलिस ने बताया, दुकान से 125 रुपए का रसगुल्ला चुराया। 40 रुपए गुटखा के नहीं दिए। 165 रुपए की चोरी दर्ज की। बीएनएस में 5000 रुपए से कम कीमत का सामान चोरी होना असंज्ञेय अपराध की श्रेणी में है। इसमें पुलिस को हस्तक्षेप अयोग्य अपराध की सूचना दर्ज कर पीड़ित को कोर्ट जाने की सलाह दी जाती है।