22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उफ इतने टाइट कपड़े कि हो रहे बीमार

जबलपुर में भी टाइट और स्किनी कपड़ों से नुक्सान आ रहे सामने

less than 1 minute read
Google source verification
jeans

jeans

जबलपुर। इन दिनों स्किन टाइट कपड़ों का फैशन जबलपुर शहर में भी खूब दिख रहा है। यंगस्टर स्किन टाइट जींस टॉप पहनने के लिए खुद को उनके अनुसार ढाल भी रहे हैं। एक्सरसाइज के साथ जिम भी कर रहे हैं, लेकिन बॉडी को शेप देने के लिए अधिकतर लोग कपड़ों को टाइप पहनना पसंद कर रहे हैं। यह हेल्थ पर भी इफेक्ट डाल रहा है। फैशन एक्सपट्र्स की मानें, तो बहुत ज्यादा टाइट जींस, स्कर्ट, टाइट ड्रेसेस पहनने से न सिर्फ उठने बैठने में प्रॉब्लम होती है बल्कि बॉडी शेप और पाश्चर पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। जो फ्यूचर में हेल्थ के लिए ठीक नहीं है।

जरूरत से ज्यादा स्किन टाइट पहनना कपड़े पहनना सेहत के लिए बुरा हो सकता है। कम्फर्ट टाइट से बॉडी को ज्यादा नुकसान नहीं होता। क्योंकि, स्किन टाइट कपडे शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव बनाते हैं। लम्बे समय तक टाइट कपड़े पहनने से बॉडी के जॉइंट पर सीधा असर पड़ता है। रीढ़ की हड्डी, पेट, घुटने और कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। यही वजह है कि स्किन टाइट कपड़े पहनने वालों को पेट कमर और पैरों में अक्सर दर्द बना रहता है। टाइट कपड़े पहनने से लोग पैदल चलने में जल्दी थक जाते हैं। टाइट जींस की वजह से पैरों की नसें दब जाती हैं इससे सुन्नपन और जलन होने लगती है। टाइट जींस टॉप स्कर्ट कपड़े पहनने से पेट के ऊपर दबाव पड़ता है। इसके कारण फूड पाइप में एसिड बनने लगते हैं और घबराहट का एहसास होता है। लिहाजा स्किन टाइट कपड़े लम्बे वक्तपहने रहने से कई बार सांस लेने में दिक्कत होती है। ब्लड सरकुलेशन पर भी असर पड़ता है। स्किन टाइट जींस या शेपवियर पहनने से सेहत पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है।