जबलपुर में कई प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस और पुस्तकों में कमीशनखोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिला प्रशासन ने कार्रवाई की जिनमें कई आरोपी स्कूल संचालक, प्रिंसीपल, स्टेशनरी संचालक और प्रकाशक आदि फरार हो गए। ऐसे 9 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अब पुलिस ने ईनाम घोषित किया है। इन आरोपियों के संबंध में सूचना देनेवालों को 5-5 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे।