23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / ‘थैंक्यू’ बोलने के लिए दूसरी कक्षा के छात्र ने पुलिस अंकल के नाम लिखी चिट्ठी, लेटर पढ़ बोले SP- जोश मिला

‘थैंक्यू’ बोलने के लिए दूसरी कक्षा के छात्र ने पुलिस अंकल के नाम लिखी चिट्ठी, लेटर पढ़ बोले SP- जोश मिला

लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस की टीम दिन-रात मेहनत कर रही है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Devendra Kashyap

•

Updated: 9 Apr 2020, 4:37 PM IST

jabalpur_sp.jpg

जबलपुर.कोरोना वायरस के कारण इस वक्त देशभर में लॉकडाउन है। लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस की टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इन सब के बीच एक दूसरी कक्षा के छात्र ने पुलिस अंकल के नाम से चिट्ठी लिखी है।

लेटर के माध्यम से वह ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवानों को धन्यवाद कहा है। दरअसल, वह हर दिन अपने घर से पुलिस जवानों को ड्यूटी करते हुए देखता था। वह जवानों को धन्यवाद कहने के लिए पुलिस अंकल के नाम एक चिट्ठी लिखी। छात्र की चिट्ठी जबलपुर एसपी अमित सिंह के पास पहुंचा।

दरअसल, मध्यप्रदेश में जबलपुर में ही सबसे पहले 4 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे, उसके बाद से ही शहर में लॉकडाउन लागू है। लॉक डाउन के दौरान पुलिस मुस्तैदी के साथ शहर में ड्यूटी कर रही है। घर की छत से कांचघर निवासी प्रणव शर्मा हर दिन पुलिस जवानों को ड्यूटी करता हुआ देखता था। उसके बाद पुलिस अंकल को धन्यवाद कहने के लिए उसने चिट्ठी लिखी है।

छात्रा ने लेटर में क्या लिखा है

दूसरी कक्षा के छात्र प्रणव ने लिखा कि नमस्ते अंकल जी, आज हमारा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ रहा है। इस लड़ाई में आप लोगों ने जिस तरह से हमारी मदद कर रहे हैं, इसके लिए मैं और मेरा पूरा परिवार आप लोगों को धन्यवाद कहना चाहता है।

बोले एसपी - नया जोश मिला

प्रणव शर्मा ने पुलिस अंकल के नाम लिखी चिट्ठी में अपनी भावनाओं को मार्मिक तरीके से प्रस्तुत किया है। चिट्ठी जबलपुर एसपी अमित सिंह ने भी पढ़ी हैं। उन्होंने बच्चे की तस्वीर के साथ चिट्ठी को भी ट्वीट किया है। लिखा कि धन्यवाद प्रणव। आपके पत्र से पूरे पुलिस परिवार में नया जोश मिला है। हम लड़ेगे और जीतेंगे।