24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलात्कार की झूठी शिकायत करने पहुंची किशोरी, खुला राज

- शहपुरा पुलिस ने षड्यंत्र रचने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया
less than 1 minute read
Google source verification

जबलपुर। शहपुरा क्षेत्र में एक किशोरी को पैसों का लालच देकर एक युवक के खिलाफ बलात्कार की झूठी शिकायत दर्ज कराने के प्रयास का मामला सामने आया। पुलिस के सवालों में उलझी किशोरी ने सच उगल दिया। इसके बाद उसे थाने लेकर आए दो साजिशकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
हत्या के प्रयास में बंद साथी की मदद करने रची साजिश-
थाना प्रभारी शहपुरा सीएम शुक्ला ने बताया कि बरेला क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी बलात्कार की शिकायत करने पहुंची थी। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ है। उसे थाने लाने वाले अजय शर्मा और सौरभ यादव ने पैसों का लालच दिया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया तो पता चला कि एक प्रकरण में समझौता के लिए वह क्षेत्र के महेश सिंह पर दबाव बनानेउक्त साजिश रची थी।
जिस पर लगा रही थी आरोप, उसे ही नहीं पहचाना-
महेश को बुलाया गया कि किशोरी पहचान तक नहीं पायी। पूछताछ में पता चला कि महेश के पिता यशवंत सिंह पर जानलेवा वार हुआ था। इस मामले का आरोपी जेल में है। उसी के इशारे पर ये साजिश रची गई थी। पुलिस ने किशोरी को उसके रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया है। वहीं हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।