24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभी कड़ाके की ठंड का सितम जारी, फिर कांपा शहर

शाम को उत्तर पूर्वी हवाओं ने कराया कड़ाके की ठंड का अहसास
less than 1 minute read
Google source verification
cold wave

cold wave

जबलपुर। ठंड ने अलसुबह ठिठुराया। देर तक कोहरा छाया था, सुबह दृश्यता कम थी, धूप देर से निकली। हालाकि दोपहर में धूप ने राहत दिलाई। शहरवासी घर, कार्यालयों के आंगन व छत पर देर तक बैठे रहे। शाम को फिर उत्तर पूर्वी हवाओं ने कड़ाके की ठंड का अहसास कराया। 2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवा चली। शहर का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आद्रता 63 प्रतिशत रिकार्ड की गई, शाम की आद्रता 31 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। अफगानिस्तान के आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके साथ ही चक्रवातीय परिसंचरण मध्य पाकिस्तान के ऊपर समुद्र ताल से 1.5 की ऊंचाई तक सक्रिय है। एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण बांग्लादेश व दक्षिण-पूर्वी अरब सागर से होकर उत्तरी महाराष्ट्र तक अधोस्तरीय पूर्वी हवाओं के बीच एक दूसरी ट्रफ लाइन सक्रिय है।