1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रुपयों और जेवरों से भरा बैग लेकर भागा चोर, फिर यूं पीछे लगी पुलिस

सिंगरौली से जबलपुर आ रही महिला के साथ वारदात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Prem Shankar Tiwari

•

Updated: 4 Feb 2019, 8:03 PM IST

thief thieft in Finance company

thief thieft in Finance company

जबलपुर। सिंगरौली इंटरसिटी ट्रेन से जबलपुर आ रही एक महिला का रुपयों और जेवरों से भरा बैग चोरी हो गया। खबर लगते ही पुलिस चोर की तलाश में जुट गई और 12 घंटे के अंदर उसे पकडकऱ माल भी बरामद कर लिया। चोर को पकडऩे में तत्परता दिखाने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी कई गई है।

इस तरह शुरू हुई जांच
जीआरपी थाना प्रभारी सुनील नेमा ने बताया कि रविवार को सिंगरौली से जबलपुर आ रही सुनीता शाह का लैडीस बैग चोरी हो गया। जिसमें पैसे और सोने चांदी के जेवरात को मिलाकर 55 हजार 900 रुपए नकद रखे हुए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जांच टीम गठित की गई। उपनिरीक्षक यदुवंश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ध्रुवे, आरक्षक मनीष शर्मा, रियाज खान ने स्टेशन पर सघन जांच व पूछताछ शुरू की।

चोर की दिलेरी
तभी मुखबिर से सूचना मिली की सफाई कर्मचारी अनीश कुशवाहा जो प्राइवेट काम करता है। वहअंधाधुंध पैसा खर्च कर रहा है। निशानदेही पर अनीश की तलाश की गई तो वह मुसाफिर खाना प्लेटफार्म नंबर 6 में घूमते हुए मिला। जिसे स्टाफ की मदद से पकड़ा गया। पुलिस ने खर्च के लिए पैसों की आमद के बारे में पूछा तो वह गोलमोल जवाब देता रहा। पुलिस ने जब अपने अंदाज में पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया।

साथी के साथ मिलकर चोरी
आरोपित अनीश ने कहा कि वह अपने साथी अक्षय कुमार कुशवाहा के साथ मिलकर चोरी करता था। अनीश कुशवाहा द्वारा अपने हिस्से का समान 19500 रुपए नगदी सोने चांदी के जेवरात कीमती 6500 रुपए का एक बड़ा बैग व दो छोटे बैग निकालकर दिए। आरोपी अक्षय कुशवाहा निवासी छोटी ओमती खलासी लाइन को तलाश किया गया जो अपने घर पर मिला। पूछताछ करने पर साथी अनीश के साथ बैग चोरी करना कबूल किया। अपने हिस्से का समान 19500 रुपए नगदी, 2 जोड़ी चांदी की पायल, एक मोबाइल सैमसंग कंपनी का एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड निकालकर दिया। कुल कीमत 55900 रुपए बरामद यिा गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने थाना जीआरपी टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।