27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PBL में Shuttlecock को Lift कराने पहुंचेंगे अक्षय और साइना

सोमवार से होगी प्रीमियर बैडमिंटन लीग की शुरुआत, पहला मुकाबला अवध वॉरियर्स और दिल्ली एसर्स के बीच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 4 Jan 2016, 2:22 PM IST

लखनऊ. प्रीमियर बैडमिंटन लीग की शुरुआत सोमवार शाम से हो जाएगी। बहुप्रतीक्षित इस लीग के हाईवोल्टेज मुकाबले सोमवार को गोमतीनगर स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकैडमी में शुरू होंगे। मेजबानी के लिए अकेडमी पूरी तरह से तैयार है। टॉप शटलर साइना नेहवाल समेत देश-दुनिया के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी लीग में शामिल हो रहे हैं। गोमती नगर स्थित बीबीडी अकेडमी में रविवार शाम तक सभी तैयारियों पूरी कर ली गईं। दिल्ली एसर्स व अवध वॉरियर्स की टीम ने शाम को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा भी लिया। दोनों टीमों के बीच सोमवार को शाम 6.30 बजे से मैच होगा। खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने अभिनेता अक्षय कुमार भी मौजूद रहेंगे। अक्षय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म #airlift को लेकर चर्चा में हैं।

साइना पर रहेंगी निगाहें

लखनवाइट्स के बीच साइना को लेकर काफी क्रेज हैं। साइना अवध वॉरियर्स की कप्ताना हैं। साइना ने मुकाबला शुरु होने से पहले कोर्ट पर प्रैक्टिस जरूर की। लेकिन उनके खेलने के अंदाज से लग रहा था कि उन पर चोट का असर है। इसीलिए अभी तक पीबीएल में उनके खेलने को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। साइना से जब उनके खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोशिश करते हैं। लगभग 8 बजे साइना जैसे ही बीबीडी अकेडमी पहुंचीं तो सभी को उनके खेलने की उम्मीद लगी। कोर्ट पर पहुंचने से पहले साइना ने अपने पैर में पट्टी बंधवाई। काफी देर तक ट्रेनर के साथ इंजरी को लेकर बातचीत की। उसके बाद रैकेट लिया और बी. साई प्रणीत के साथ प्रैक्टिस शुरू की।