6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मीन और तुला पर आज गणेश जी की कृपा…जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज के दिन गीत संगीत एवं गायन-वादन हेतु शुभ मुहूर्त रहेगा, अनुकुल समय - प्रात:  6.00 से 9.00, दोपहर 10.30 से 12.00, शाम 3.00 से 6.00, रात्रि 7.30 से 9.00 बजे तक

2 min read
Google source verification

image

Lali Kosta

Jan 11, 2017

Lord ganesh

Lord ganesh

जबलपुर। प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश का प्रिय दिवस बुधवार को माना जाता है। बुद्धि विवेक के दाता भगवान को प्रसन्न करने के लिए विधि विधान से पूजन वंदन करना चाहिए। इससे उनकी कृपा बनी रहती है। आज के दिन गीत संगीत एवं गायन-वादन हेतु शुभ मुहूर्त रहेगा। अनुकुल समय - प्रात: 6.00 से 9.00, दोपहर 10.30 से 12.00, शाम 3.00 से 6.00, रात्रि 7.30 से 9.00 बजे तक। चंद्रमा - मिथुन राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा। राहुकाल - दोपहर से 12.01.00 से 01.29.58 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यो को करने से बचे।आज जन्में बच्चों का नामांक्षर कु, ध, ड, अक्षर से रख सकते हैं। बच्चे स्वस्थ सुंदर एवं आकर्षक होंगे। पढऩे-लिखने में निपुण तथा सामाजिक सेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफल होंगे।

ऐसा रहेगा आपका दिन
मेष
अपने बलबूते पर कार्यक्षेत्र में सफल होंगे। किसी के भी प्रति मन में द्वेष न रखें। नौकरी में बदलाव हो सकता है। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की निंदा होगी।
वृषभ
आज व्यापारिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। पारिवारिक जीवन में आक्रोश हो सकता है। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। व्यय अधिक होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मिथुन
अपने स्व्भाव में नम्रता और वाणी में मिठास रखे। व्यापारिक भागीदारी में सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। परिवार में आप के निर्णय का विरोध होगा। आर्थिक परिस्थिति में सुधार की संभावना है।
कर्क
आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज कला संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। संतान के विवाह के लिए योग्य प्रस्ताव मिलेंगे।
सिंह
सामाजिक स्तर पर नए संबंध लाभकारी होंगे। व्यावसायिक उन्नति सम्भव है। दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है।
कन्या
आज किया व्यापार लाभदायक रहेगा। मानसिक अस्थिरता दूर करें और कार्योंं को समय पर करने का प्रयत्न करें। मित्रो के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
तुला
आपके दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। काम करने के तरीको में बदलाव लाना जरूरी है। राज्य पक्ष के कामों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
वृश्चिक
आज अचानक धन मिलने के योग हैं। ससुराल पक्ष में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें।
धनु
आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक बाधाएं प्रयासों से दूर होंगी। कर्मचारियों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। लापरवाही से काम न करें। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।
मकर
आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे है। जीवन में यदि कुछ करना है तो यह सोचना बन्द कर दें की लोग क्या कहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
कुम्भ
आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। नए दोस्त बनेंगे। वाहन पर खर्च होगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है।
मीन
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। जीवनसाथी का सहयोग आगे बढऩे में मददगार साबुत होगा। संतान के कार्यों पर नजर रखना होगी। धैर्य रखे न्यायालयीन फैसले आप के पक्ष में होंगे। सामाजिक स्थिति में सुधार होगा।
- पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता

ये भी पढ़ें

image