3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vande Bharat train : जबलपुर से रायपुर ट्रेन कैंसल, अब चांदाफोर्ट जाएगी नई वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat train : वंदे भारत ट्रेन से जबलपुर से रायपुर की यात्रा की आस लगाए बैठे यात्रियों को निराशा होगी। यह ट्रेन अब जबलपुर से गोंदिया होकर महाराष्ट्र के चांदाफोर्ट जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 23 Feb 2025, 10:26 AM IST

Vande Bharat train

Vande Bharat train

Vande Bharat train : वंदे भारत ट्रेन से जबलपुर से रायपुर की यात्रा की आस लगाए बैठे यात्रियों को निराशा होगी। यह ट्रेन अब जबलपुर से गोंदिया होकर महाराष्ट्र के चांदाफोर्ट जाएगी। कुछ समय पहले ही इस ट्रेन को जबलपुर से गोंदिया होकर रायपुर तक चलाने की घोषणा की गई थी। इसकी समय सारणी भी जारी हो गई थी। अब नया प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास भेजा गया है। माना जा रहा है कि जल्द नई समय सारणी को हरी झंडी मिल सकती है। जबलपुर से चांदा फोर्ट की दूरी 476 किमी है। वंदे भारत ट्रेन अपना सफर 8.35 घंटे में तय करेगी। हालांकि रेलवे अधिकारी पुष्टी नहीं कर रहे हैं।

school closed : पूरी तरह बंद हो जाएंगे प्रायमरी स्कूल, लगी एडमिशन पर रोक

Vande Bharat train : रेलवे बोर्ड के पास भेजा प्रस्ताव, महाराष्ट्र की नए रूट से होगी कनेक्टिविटी

Vande Bharat train : रायपुर के लिए केवल एक ट्रेन

जबलपुर से रायपुर के बीच अभी केवल एक ही ट्रेन अमरकंटक एक्सप्रेस है। यह कटनी होकर जाती है। इसमें सीट मिलना मुश्किल होता है। ऐसे में रायपुर आने-जाने वाले यात्रियों को बस से मंडला होकर जाना पड़ता है। इसमें किराया भी अधिक चुकाना पड़ रहा है। कई बार बसों में भी सीट नहीं मिल पाती है। जबलपुर-रायपुर के बीच वंदेभारत को चलाने की घोषणा से यात्रियों ने राहत की सांस ली थी।

Vande Bharat train : यह होगा नया शेड्यूल

ट्रेन जबलपुर से सुबह 6.30 बजे रवाना होगी। 6.40 बजे मदन महल, 7.10 बजे नैनपुर, 8.28 बजे बालाघाट, 9.30 बजे गोंदिया, 11.53 बजे नागभीर और 1.45 बजे चांदफोर्ट पहुंचेगी। चांदफोर्ट से दोपहर 3.45 बजे चलकर शाम 6.18 बजे नागभीर, 5.50 बजे गोंदिया, 6.35 बजे बालाघाट, 8.15 बजे नैनपुर, रात 11.30 बजे जबलपुर आएगी।