
जबलपुर के खूबसूरत पार्क जहां जाना, घूमना हुआ महंगा
जबलपुर. कोरोना काल में एक तरफ शरीर के अंदर ऑक्सीजन की मात्रा संतुलित रखने की सलाह दी जा रही हैं। लोगों को योगाभ्यास, व्यायाम करने को कहा जा रहा है। दिल-दिमाग से तनाव मुक्ति का परमार्श तो डॉक्टर भी दे रहे हैं। पर अब शहर में ऐसी जगहों पर जाने के लिए भी लोगों को जेब ढीली करनी होगी। नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए लगने वाले शुल्क को दोगुना कर दिया दिया है। अगर को किसी वाहन से आ रहा है तो उसका चार्ज अलग से देना होगा। उसमें भी बढोत्तरी कर दी गई हैं।
निवर्तमान, आयुक्त नगर निगम वेद प्रकाश ने शहर के जिस पार्क को भव्यतम स्वरूप दिया था उस पार्क में जाने के लिए वर्तमान आयुक्त नगर निगम अनूप कुमार ने प्रति व्यक्ति 10 रुपये का शुल्क लगा दिया है। लिाजा अब भंवरताल पार्क में बिना शुल्क दिए कोई व्यक्त प्रवेश नहीं कर पाएगा। हालांकि ये शुल्क अब भी लगता था, लेकिन वह महज 5 रुपये था जिसे दोगुना कर दिया गया है। यही नहीं मॉर्निंग वॉक के लिए आने वालों को हर महीने 300 स्र्पये का शुल्क देना होगा। अगर पार्क में कोई सेल्फी लेता है या परिवार व दोस्तों संग फोटोग्राफी करता है तो अलग से शुल्क देना होगा। फिल्म की शूटिंग करने से लेकर आयोजन करने वालों को 2 हजार स्र्पये तक का शुल्क देना होगा।
उधर डुमना नेचर पार्क में प्रवेश शुल्क से लेकर वाहन शुल्क तक में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। अब यहां प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 10 से बढ़ा कर 20 स्र्पये कर दिए गए हैं। इस पार्क में वाहन से आने वालों को वाहन स्टैंड में जमा करना होगा जिसके शुल्क में इजाफा किया गया है। इसके तहत दो पहिया वाहन पर 20 स्र्पये और चार पहिया वाहन के लिए 50 स्र्पये देना होगा। निगम ने इतनी राहत दी है कि 5 साल और उससे कम उम्र के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा।
आयुक्त नगर निगम अनूप कुमार के अनुसार शहर के पार्को में 5 वर्ष तक के बच्चों के प्रवेश को नि:शुल्क रखा गया है। वहीं डुमना नेचर पार्क में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति से 20 रूपये और भंवरताल पार्क, शैलपर्ण उद्यान एवं गुलौआ तालाब में प्रति व्यक्ति 10 रूपये शुल्क देना होगा। वहीं पार्किंग शुल्क देय होगा। साथ ही साइक्लिंग के लिए भी शुल्क देना होगा। साइकिल लेकर चलाने वाले व्यक्ति को 100 रूपये प्रति 2 घंटे के लिए देय होगा।
Updated on:
30 Dec 2020 03:56 pm
Published on:
30 Dec 2020 03:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
