6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली तक जमकर पड़ेगी ठंड, रोजाना औसतन आधा डिग्री लुढक़ रहा न्यूनतम पारा

दिवाली तक जमकर पड़ेगी ठंड, रोजाना औसतन आधा डिग्री लुढक़ रहा न्यूनतम पारा  
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan_weather_update.jpg

दिवाली तक जमकर पड़ेगी ठंड, रोजाना औसतन आधा डिग्री लुढक़ रहा न्यूनतम पारा

जबलपुर। हवा का रुख बदलते ही मौसम करवट ले रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। देर रात को हल्का कोहरा नजर आ रहा है। अब हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। जानकारों की मानें तो दिवाली तक जमकर ठंड पड़ सकती है। अभी शाम होते ही ठंडक का एहसास होने लगा है। मंगलवार की सुबह भी सर्द हवाओं के साथ हुई।

बीते नौ दिन में पारा साढ़े चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक लुढक़ा है। अक्टूबर माह के आखिरी दिन से हिमालय की वादियों से हवा आ रही है। ये हवा मौसम में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ा रही है। प्रतिदिन औसतन आधा डिग्री पारा लुढक़ रहा है। लगातार गिरावट के साथ न्यूनतम स्तर पर तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। इस बार दीपावली के पहले ही जाड़ा महसूस होने लगा है।

सामान्य से दो डिग्री नीचे पारा: हिमालय की ओर से आ रही हवा की गति सोमवार को कुछ कम पड़ी। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री रेकॉर्ड हुआ। यह सामान्य के बराबर बना रहा। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री नीचे बना रहा। आद्र्रता सुबह के समय 60 प्रतिशत और शाम को 49 प्रतिशत थीं। उत्तरी हवा एक किमी प्रतिघंटा की गति से चली। मंगलवार को मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहने का अनुमान है। वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बाद अब ठंड की शुरुआत है।