22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather : पाकिस्तान और उत्तर भारत के बीच में बन रहा पश्चिमी विक्षोभ

पाकिस्तान और उत्तर भारत के बीच में बन रहा पश्चिमी विक्षोभ  
less than 1 minute read
Google source verification
Weather

Weather

जबलपुर . शहर में मंगलवार को दोपहर में तेज धूप निकली, लेकिन ठंडी हवा की वजह से ठिठुरन है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक ठंड ऐसी ही रहेगी। 17 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते कोहरे और तेज ठंड का असर देखने को मिल सकता है। संभाग के कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। आगामी चौबीस घण्टों में जबलपुर जिले का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
कोहरा और बूंदाबांदी से तेज सर्दी के आसार

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उत्तर भारत के बीच में बन रहा है। इसकी वजह से 17 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में दिन व रात के तापमान में कमी आएगी। यदि उत्तरी हवा की रफ्तार बढ़ी तो 20 जनवरी के बाद शीतलहर भी चल सकती है। आने वाले दिनों में जबलपुर संभाग के जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

हवा से दिन में भी लगी ठंड

मंगलवार को खिली धूप के चलते दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़त हुई। लेकिन ठंडी हवा के चलते दिन में भी ठंड लगी। उत्तर पश्चिमी हवा से रात के तापमान में दो डिग्री से अधिक की गिरावट हुई। बुधवार को रात का पारा और नीचे आ सकता है।