7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब उल्टी बहने लगी नर्मदा नदी, लोग बोले- माता का चमत्कार है ये

सूबे के जबलपुर में इस नदी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो को लोग माता का चमत्कार बता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 May 2022, 6:16 PM IST

News

जब उल्टी बहने लगी नर्मदा नदी, लोग बोले- माता का चमत्कार है ये

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से की लाइफलाइन मानी जाने वाली नर्मदा नदी देश की एक मात्र नदी है, जिसका बहाव पूर्व से पश्चिम की ओर है। लेकिन, सूबे के जबलपुर में इस नदी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसे लोग माता का चमत्कार बता रहे हैं।

हालांकि, जानकारों का इसपर भोगोलिक तर्क हैं। जिस समय ये वीडियो शूट किया गया, तब शहर में पश्तिम से पूर्व की तरफ तेज हवाएं चल रही थीं। इन्हीं तेज हवाओं के कारण नदी पर चलने वाली लहरों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, नर्मदा नदी ने कुछ देर ही सही अपनी बदल दी हो। ऐसे में देखने वालों को नर्मदा पश्चिम से पूर्व की तरफ बहती नजर आ रही थी। ये दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। वहां मौजूद लोगों में कुछ इसे मां नर्मदा का चमत्कार बता रहे हैं तो कुछ इसे माता की कृपा कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कोरोना की तरह तांडव मचा सकता है मंकी पॉक्स, ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, एडवाइजरी जारी


ये है उल्टी नदी बहने का सच

सामने आया वीडियो जबलपुर के ग्वारीघाट का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की पड़ताल की गई तो मालूम हुआ कि, इसे 2 दिन पहले शहरभर में चली तेज हवाओं के दौरान रिकॉर्ड किया गया है। ग्वारीघाट पर नाव चलाने वाले नाविक गुड्डू बर्मन का कहना है कि, उस दिन बहुत तेज आंधी चली थी। हवाओं की रफ्तार कितनी तेज होगी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, उस दौरान नदी में ऊंची ऊंची लहरें उठने लगी थीं। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों नर्मदा उल्टी बहने लगी हो। वो नजारा बहुत ही भयावह था। हालांकि, ये कोई नई बात नहीं है, जदब भी तेज आंधी चलती है तो ऐसा नजारा देखने को मिल जाता है।

ये 5 चीजें आपके पाचन तंत्र तो बनाएंगी मजबूत, वीडियो में जानें