विंग्स ऑफ फायर एन आटोबायोग्राफ्री आफ एपीजे अब्दुल कलाम (1999), भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की आत्मकथा है। इसमें अब्दुल कलाम के बचपन से लेकर लगभग 1999 तक के जीवन सफर के बारे में बताया गया है। मूल रुप में अंग्रेजी में यह किताब, विश्व की 13 भाषाओ में लिखी हैं। जिसमे भारत की भाषाएं हिंदी, गुजराती, तेलगु, तमिल, मराठी, मलयालम के साथ-साथ कोरियन, चीनी और ब्रेल लिपि भी शामिल है। आई एम कलाम शीर्षक से एक फिल्म का निर्माण भी किया गया है।