4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

yoga day 2019 videos : सैनिकों का देख योग, दंग रह गए लोग

विश्व योग दिवस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 21 Jun 2019, 1:03 PM IST

yoga day 2019

yoga day 2019

जबलपुर। संस्कारधानी योगियों की तपोभूमि रही है। महर्षि महेश योगी से लेकर आचार्य रजनीश तक यहां योग कर चुके हैं। ये ऐसे विश्व गुरुओं में शामिल रहे हैं, जिन्होंने दुनिया को जीवन की अलग कला सिखाने का काम किया है। आज विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योगियों की इस तपोभूमि पर संस्कारधानी एक बार फिर से सेहतमंद सुबह की साक्षी बनी। इस भव्य आयोजन के लिए जहां कई तरह की तैयारियां पहले से हो चुकी थीं, वहीं एक दिन पहले विभिन्न संस्थाओं द्वारा योगाभ्यासों को दोहराया गया। सबसे ज्यादा मध्य भारत एरिया के जवानों द्वारा कोबरा ग्राउंड में किए गए योगाभ्यास को लोगों ने सराहा। उनकी शैली और संयम देखकर लोग हैरत में पड़ गए। अनुशासन में एक साथ होने वाले योगासनों का वीडियो बनाकर मौजूद लोगों ने खूब वायरल किया। सैनिकों का योग देखकर लोग दंग रह गए।

news facts-

योग और आसन की धुन में किया कदमताल
सेहतमंद सुबह की साक्षी बनी संस्कारधानी

कई संस्थाओं ने की पहले से तैयारी-

विश्व योग दिवस के लिए शहर के एक दिन पहले ही हर तरह की तैयारियां कर ली गई थीं। इसमें कई प्राइवेट और गवर्नमेंट संस्थाओं में योग दिवस के लिए कई तरह के योगासनों का पहले से ही अभ्यास किया। इसमें सेना के जवान, पुलिस जवान और अधिकारी, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, नर्सेज, प्लेयर्स आदि ने एक दिन पहले ही योगासनों को दोहराया इसके बाद आज सुबह से फाइनल प्रस्तुति दी गई।


यहां हुए आयोजन
- कोबरा ग्राउंड
- राइट टाउन स्टेडियम
- एमएलबी स्कूल
- रेलवे स्टेडियम
- मॉडल हाइ स्कूल
- पुलिस लाइन ग्राउंड
- रानीताल खेल परिसर
- रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी
- तरंग ऑडटोरियम परिसर

योग बना लाइफ स्टाइल का हिस्सा
लोगों के लिए योग अब लाइफ स्टाइल का एक स्टेटस सिंबल बन चुका है। सेलिब्रेटीज लाइफ से इंस्पायर होने के बाद अब हर काई योग की राह अपना रहा है। शिल्पा शेट्टी, दीपिका पादुकोण, प्रियंका, करीना और दूसरी सेलिब्रेटीज के इस लाइफ स्टाइल कॉन्सेप्ट को सिटी लेडीज और गल्र्स तेजी से अडॉप्ट कर रही हैं।