2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला दिवस पर आपको भी मिल सकता है डिस्काउंट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर जबलपुर में होगा अलग तरह का सेलिब्रेशन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Nupur Nupur

•

Updated: 6 Mar 2019, 10:23 PM IST

women day

women day

जबलपुर. आने वाला 8 मार्च महिलाओं के लिए पूरी तरह समर्पित होने वाला है। विश्व भर में इस दिवस की धूम होगी। कहीं पर महिला सशक्तिकरण की बात होगी तो कहीं-कहीं पर इस दिवस को खास अंदाज में मनाया जाने वाला है। संस्कारधानी में भी महिला दिवस को लेकर विशेष तैयारी शहर के विभिन्न महिला संगठनों के बीच हो रही है। महिला सशक्तिकरण, नारीवाद, महिला उद्यमिता जैसी चीजों पर विचार रखे जाएंगे। इसके साथ ही महिलाओं को अवेयर किया जाएगा। इन सबके अलावा मनोरंजन की दृष्टि से भी इस दिवस को मनाने की तैयारी की जा रही है। शहर के गिफ्ट गैलरी में महिला दिवस को ध्यान रखते हुए तरह-तरह की गिफ्ट आइटम्स की मौजूदगी है तो वहीं सिटी के रेस्टोरेंट में भी महिलाओं के लिए खास सजावट की जाने वाली है। कुल मिलाकर शहर की बात करें तो महिला दिवस पर खास तरह का नजारा यहां देखने मिलेगा। आइए जानते हैं कि जबलपुर में किस किस तरह से महिला दिवस मनाने की कवायद चल रही है।
इन विषयों पर होंगे विविध आयोजन

- महिला सशक्तिकरण पर चर्चा

- जरूरतमंद महिलाओं जरूरत की सामग्री वितरित

- महिला उद्यमिता पर सेमिनार

- केक कटिंग सेरेमनी के साथ वीमन डे सेलिब्रेशन

- स्कूल-कॉलेजों में नारी सुरक्षा को लेकर विचार मंथन

-----------

गिफ्ट गैलरी सजी कई तोहफों से
महिला दिवस पर महिलाओं को स्पेशल फील करवाने के लिए तोहफे भी अच्छा रोल अदा करेंगे। आप अपनी मां, बड़ी बहन, वाइफ, टीचर को तोहफे दे सकते हैं। इसके लिए सिटी मार्केट भी सज गया है। तरह-तरह के वीमन स्पेशल गिफ्ट्स सजे हुए हैं। इनमें महिलाओं के लिए मैसेजेस, डायरी, मैसेज बॉटल, मैसेज स्क्रॉल, कॉफी मग आ रहे हैं। इसके लिए अलावा फोटोफ्रेम, वॉच, क्लच बैग, लेडीज पर्स जैसी चीजें भी गिफ्ट की जा सकती हैं।

रेस्टोरेंट में थीम बेस्ड सेलिब्रेशन
शहर की रेस्टोरेंट और होटल्स में वीमन डे को लेकर थीम थीम रखी गई है। जगह-जगह पर पिंक थीम पर सजावट की जाने वाली है। इसके अलावा भी महिलाओं को समर्पित गीतों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। होटल्स पिंक बलून, पिंक फूलों से सजाया जाएगा।

मेकओवर में डिस्काउंट
शहर के कुछ पार्लर्स में महिला दिवस को लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट और मेकओवर में डिस्काउंट दिया जाने वाला है। ब्यूटी एक्सपर्ट आराधना चौहान ने बताया कि इस बार आठ मार्च के दिन जो भी कस्टमर यहां पर मेकओवर या ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए आएगा, उन्हें २० प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा। यह विशेष स्कीम केवल महिला दिवस के दिन ही लागू की जाएगी।

ग्रामीण महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण
ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन जबलपुर ब्रांच की ओर से महिला दिवस के दिन खास तरह का प्रयोग किया जा रहा है। इस दिन ग्रामीण और गरीब तबके से आने वाली ब्यूटीशियंस को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके तहत उन्हें एमपी अवॉर्ड के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि वह अपनी प्रतिभा को एक बड़े मंच पर रिप्रजेंट कर सकते।