
जबलपुर। चरगवां पुलिस ने बहन की हत्या मामले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी होशंगाबाद नगर पालिका में ठेका श्रमिक के तौर पर काम कर रहा था।
चरगवां थाना प्रभारी रीतेश कुमार पांडे ने बताया कि जित्तू उर्फ जीतेंद्र बाल्मीक (24) ने 2018 में बहन की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह जमानत पर छूट तो फरार हो गया। कोर्ट से वारंट जारी हुआ तो उसकी तलाश शुरू हुई। पता चला कि वह होशंगाबाद में रह रहा है। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जबलपुर लायी और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इधर, चाचा ने भतीजे पर हंसिया से किया वार
रांझी थानांतर्गत मड़ई में पत्नी से विवाद करने पर चाचा से वजह पूछना भतीजे को भारी पड़ा। चाचा ने हंसिया से सिर व हाथ पर वार कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार मनीष कोल ने शिकायत दर्ज कराई कि वह बेलदारी का काम करता है। उसके छोटे भाई आशीष कोल की तबियत खराब थी। वह भाई का इलाज कराने सिहोरा ले गया था। वहां से इलाज कराकर लखनपुर गांव में छोडकऱ वह सोमवार को घर पहुंचा। पत्नी ने बताया कि चाचा ससुर नरेश कोल उससे विवाद कर रहे थे। दोपहर ढाई बजे वह कारण पूछने गया तो नरेश कोल ने हंसिया से वार कर घायल कर दिया। उसकी पत्नी के हाथ में भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
Updated on:
15 Sept 2020 11:20 am
Published on:
15 Sept 2020 11:20 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
