29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP के इस शहर में स्पोर्ट्स सिटी के विरोध में अब कांग्रेस, चलाया ये आंदोलन…

-यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डुमना जंगल मे चलाया चिपको आंदोलन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 4 Jun 2021, 1:10 PM IST

यूथ कांग्रेस का चिपको आंदोलन

यूथ कांग्रेस का चिपको आंदोलन

जबलपुर. MP के इस शहर में अब स्पोर्ट्स सिटी के विरोध में पर्यावरण प्रेमियों संग कांग्रेस भी कूद पड़ी है। विरोध के क्रम में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समूह शुक्रवार को पहुंचा डुमना के जंगल में और चिपको आंदोलन चलाया।

इस मौके पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता पेड़ों से चिपक कर खड़े हो कर पेड़ों को कटने से बचाने का संदेश दिया। उनका कहना है कि स्पोर्ट्स सिटी के निर्माण से डुमना के जंगल पर प्रभाव पड़ेगा। सैकड़ों पेड़ काटे जाएंगे जो कांग्रेस होने नहीं देगी। ये पेड़ हमारी प्राण वायु हैं। इन्हीं से हमें ऑक्सीजन मिलता है। मानवजाति के अस्तित्व के लिए जंगलों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर देश के पर्यावरण को क्षति पहुंचाने का आरोप भी लगाया। कहा कि जल,थल और नभ चारों ओर प्रदूषण ही प्रदूषण फैल रहा है। पर्यावरण नष्ट किया जा रहा है। ऐसे में अब इस तरह की कार्रवाई को नहीं होने देंगे।

ये भी पढें- MP के इस शहर में स्पोर्ट्स सिटी का विरोध, जाने कौन लोग हैं विरोध में और क्यों कर रहे ऐसा...

बता दें कि पर्यावरण प्रेमी पहले से ही स्पोर्ट्स सिटी का विरोध कर रहे हैं। उनका भी कहना है कि इस स्पोर्ट्स सिटी के निर्माण के दौरान पेड़ काटे जाएंगे जिससे पर्यावरण को क्षति पहुंचेगी।

पर्यावरणविदों के जरिए सोशल मीडिया के प्रमुख पार्ट ट्विटर पर 'सेव डुमना' (#SaveDumna) ट्रेंड कराया जा रहा है। इसके अलावा फेसबुक पर भी पेज बनाया गया है। इस पेज पर भी हजारों लोगों ने ये कहते हुए स्पोर्ट्स सिटी का विरोध शुरु कर दिया है कि उन्हें पर्यावरण को खतरे में डालने की शर्त पर विकास मंजूर नहीं है। शहर के पर्यावरण प्रेमियों का आरोप है कि इससे डुमना नेचर पार्क की बायो डायवर्सिटी प्रभावित होगी और बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाएंगे.विकास के नाम पर पर्यावरण खतरे में पड़ जाएगा।