29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संदिग्ध हालात में होटल के कमरे में युवक की मौत

-पहचान को लेकर भ्रम-कमरे में मिली शराब की बोतल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 25 Jun 2021, 1:42 PM IST

होटल के कमरे में संदिग्ध हाल में मिला युवक का शव

होटल के कमरे में संदिग्ध हाल में मिला युवक का शव

जबलपुर. ओमती थाना क्षेत्र के एक होटल से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पता चल सकेगा की युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

लेकिन जिस युवक की मौत हुई है उसे लेकर पुलिस भी पशोपेश में है। कारण यह कि होटल में आने के बाद काउंटर पर उस युवक ने जो नाम रजिस्टर में दर्ज कराया था और उसके कमरे से जो कागजात मिले हैं उन दोनों में नाम में फर्क है। इसे लेकर पुलिस भी परेशान है। बताया जा रहा है कि युवक होटल में तेजश्वर प्रसाद पिता रविकिरण के नाम से रुका था जबकि उसके कमरे में मिले पहचान संबंधी दस्तावेज में वैभव दुबे नाम लिखा है।

बताया जा रहा है कि युवक ने 20 जून को करमचंद चौक ओमती स्थित विजन पैलेस होटल में कमरा लिया था। ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल बताते हैं कि होटल के जिस कमरे में युवक ठहरा था उसमें शराब की बोतल भी मिली है जिसे जब्त कर लिया गया है। आशंका ये भी जताई जा रही है कि ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत हो गई हो।

थाना प्रभारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त कर उसके घर वालों को सूचना दे गई है। होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ जारी है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि युवक से मिलने कौन-कौन आया था.