CG Jagdalpur News : ग्राम चोकर में विगत शाम 13 साल के बच्चे की 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक संपूर्ण कश्यप बारिश के दौरान खेत के पास छाता लेकर घूम रहा था, (cg news) जहां पैर फिसलने से वह गहरे गड्ढे में गिर गया और पानी में डूब गया।