17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्तर दशहरा का अंतिम रस्म और 50 मिनट ही सजा यह दरबार, दो दरबारियों ने सुनाई व्यथा

स्कील्ड युवा बनाएंगे आवासीय कालोनियां, सीएम ने दी अन्य सौगातें और स्वच्छता का पढ़ाया पाठ, बिजली की समस्या से निजात दिलाने दिया आश्वासन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 2 Oct 2017, 7:53 PM IST

बस्तर दशहरा का अंतिम रस्म और 50 मिनट ही सजा यह दरबार, दो दरबारियों ने सुनाई व्यथा

बस्तर दशहरा का अंतिम रस्म और 50 मिनट ही सजा यह दरबार, दो दरबारियों ने सुनाई व्यथा

जगदलपुर. कांगेर घाटी नेशनल पार्क में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 18 नई जिप्सी वाहनों को मुख्यमंत्री रमन सिंह ने हरी झंडी दिखाई। आड़ावाल में सोमवार को लाइवलीहुड कालेज के आवासीय परिसर का लोकार्पण के बाद इन जिप्सी वाहनों को रवाना किया गया। आड़ावाल में पहले दिव्यांगों के आवासीय परिसर का लोकार्पण करने के बाद रमन सिंह लाइवलीहुड कालेज पहुंचे थे। यहां बिना औपचारिकता के उन्होंने अपना संबोधन शुरू कर दिया। कहा कि देश में दंतेवाड़ा से आरंभ हुआ यह कालेज अब अन्य जगहों पर भी सफल हो रहा है। इधर मुरिया दरबार में 50 मिनट का सजा आदिवासियों का दरबार।

दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध कराने की कही बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल उन्नयन के प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के लिए हाउसिंग बोर्ड को रोजगार देने कहा जाएगा। हाउसिंग बोर्ड के तत्वावधान में एनएमडीसी में हाउसिंग कालोनी बनाने ये प्रशिक्षित सहयोग देंगे। इसके अलावा आवासीय विद्यालय में दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध कराने की बात सीएम ने कही। इस आयोजन में कुलपति शैलेंद्र कु मार सिंह, कमिश्नर दिलीप वासनीकर, सीसीएफ श्रीनिवास राव, कलक्टर धनंजय देवांगन, डीएफओ ए. राजू समेत अन्य मौजूद थे।

मुरिया दरबार में दो ही दरबारियों ने सुनाई व्यथा, कि मुखिया बोल पड़े
सिरहासार भवन में सोमवार को मुरिया दरबार में पहुचे सौ से अधिक ग्रामीण प्रतिनिधियों में से दो ही मांझी को व्यथा सुनाने का मौका दिया गया। इसमें से एक ने तहसील का सूखाग्रस्त घोषित करने तो दूसरे ने मांझी सराय बनाने की गुजारिश की। बदले में मुखिया डा. रमन सिंह ने मांझी चालकियां के मानदेय बढ़ाने के साथ ही कोट, जैकेट और महिला प्रतिनिधि मेबरिन को साडि़यां देने की घोषणा कर दी। बस्तर दशहरा की अंतिम रस्म मुरिया दरबार में मौजूद मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने अपने संबोधन की शुरूआत में बस्तर को बदलते हुए देखा है कहते हुए की।

आगे मौका मिला तो और काम करूंगा
सीएम ने कहा कि राजधानी से यहां तक पहुंचने की सड़कें चकाचक हो गई हैं। रेल सेवा बढ़ रही है। शीघ्र ही हवाई यातायात भी शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य बीमा सुविधा की राशि बढ़ोतरी होने की जानकारी दी। 91 प्रतिशत ओडीएफ ग्रामीण प्रतिनिधियों से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन पर राज्य के खरे उतरने की जानकारी देते कहा कि प्रदेश 91 प्रतिशत खुले में शौच मुक्त हो गया है। 13 साल में परिवर्तन आया है। आगे मौका मिला तो और काम करूंगा। इस मौके पर विधायक संतोष बाफना, मोहन मरकाम, दीपक बैज, उपाध्यक्ष लच्छूराम कश्यप, कमलचंद्र भंजदेव समेत अन्य मौजूद थे।

झलकियां...
0 लाइवलीहुड कालेज में मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बिना औपचारिकता के सीधे संबोधन देना शुरू कर दिया।
0 हाता मैदान में उद्घोषक ने महापौर... कहा ही था कि उन्हें किसी ने पूरा नाम लेने से मना कर दिया।
0 लाइलीहुड कालेज से जब सीएम का काफिला निकला तो पीछे पीछे बिना नंबर की 18 जिप्सी वाहनें भी शामिल हो गईं।
0 मुरिया दरबार में सांसद दिनेश कश्यप ने सीएम को साफा पहनाया।
0 मुरिया दरबार में हर साल की तरह दो ही मांझी को सवाल पूछने दिए जाने को लेकर कई तरह की बातें होती रहीं।
0 हाता मैदान में हुए सर्व धर्म सम्मेलन में डेढ़ घंटे तक राज्य भर के स्काउट गाइड अतिथियों का इंतजार करते रहे।
0 यही नौबत सिरहासार भवन में नजर आया। यहां भी सवा घंटे तक दरबारी मुखिया के इंतजार करते रहे।