22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2,48 लाख किसानों ने कराया पंजीयन कैरी फारवर्ड

CG News: समर्थन मूल्य में धान बेचने वाले किसान धान बेचने में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं कर सकें इसलिए इस साल पुराने पंजीकृत किसानों को धान बेचने के लिए पंजीयन को कैरी फॉरवर्ड (अपडेट) किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
2,48 लाख किसानों ने कराया पंजीयन कैरी फारवर्ड

2,48 लाख किसानों ने कराया पंजीयन कैरी फारवर्ड

जगदलपुर। CG News: समर्थन मूल्य में धान बेचने वाले किसान धान बेचने में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं कर सकें इसलिए इस साल पुराने पंजीकृत किसानों को धान बेचने के लिए पंजीयन को कैरी फॉरवर्ड (अपडेट) किया है। जिसमें बस्तर संभाग के 2 लाख 48 हजार 314 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: दशानन के तैयार हो रहे मुखौटे, दशहरा मैदानों में तैयारियां जोरों पर

इस काम को लेकर किसानों को 15 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। इस समय अवधि का फायदा बस्तर संभाग के किसान बड़ी संख्या में उठाया। पंजीयन कैरीफारवर्ड करने वालों में बस्तर के 50013 किसान, बीजापुर के 17199 किसान, दंतेवाड़ा के 12593 किसान, कांकेर के 95206 किसान, कोंडागांव के 47507 किसान, नारायणपुर के 9383 किसान और सुकमा के 16413 किसान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: हड़मों की हत्या मामले में एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने एक को किया दोषमुक्त

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य पर्यवेक्षक एसए रजा ने बताया कि पुराने पंजीकृत हर किसान को आधार कार्ड का उपयोग करते हुए उनके पंजीयन को कैरी फारवर्ड कराया गया है। हर सहकारी समिति के प्रबंधक और अन्य कर्मचारी किसानों को प्रोत्साहित कर ओर समझाइश देते हुए इस काम को पूर्ण किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जगदलपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग