1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 साल बाद बना संयोग, दो दिन मनाया जाएगा धनतेरस, जानिए किस मुहूर्त में खरीदें कौन सा सामान

25 अक्टूबर को बन रहा अक्षय लक्ष्मी कारक योग, लग्न के अनुसार खरीदारी के लिए मुहूर्त की जानकारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 25 Oct 2019, 10:50 AM IST

20 साल बाद बना संयोग, दो दिन मनाया जाएगा धनतेरस, जानिए किस मुहूर्त में खरीदें कौन सा सामान

20 साल बाद बना संयोग, दो दिन मनाया जाएगा धनतेरस, जानिए किस मुहूर्त में खरीदें कौन सा सामान

जगदलपुर. धनतेरस पर 20 साल बाद महासंयोग बन रहा है। इस बार दो दिन धनतेरस मनाई जाएगी। यानी 20 व 26 अक्टूबर को दो दिन धनतेरस का संयोग बन रहा है, जबकि दीपावली 27 अक्टूबर को मनाएंगे। इस दिन महालक्ष्मी का पूजन करना श्रेष्ठ होगा।

लक्ष्मी पूजन करना श्रेष्ठ बताया गया है
ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि ग्रहों की स्थिति की वजह से इस साल दो दिन धनतेरस पड़ रहा है। 25 अक्टूबर को त्रयोदशी शाम 7.7 बजे शुरू होगी और दूसरे दिन 26 अक्टूबर को शाम 3.46 बजे तक धनतेरस रहेगी। 26 अक्टूबर को त्रयोदशी में सूर्योदय होगा व 25 अक्टूबर को सायंकाल में धन त्रयोदशी का आगमन होगा। दीपावली महालक्ष्मी पूजन कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्दशी 27 अक्टूबर को दिन में 12.22 बजे से अमावस्या शुरू होगी। इससे दीपावली इसी दिन मनाई जाएगी, वहीं पंचांग में इसी दिन लक्ष्मी पूजन करना श्रेष्ठ बताया गया है। 28 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक सोमवती अमावस्या रहेगी। इस दिन पितृ पूजन, तर्पण, हवन, दान, पुण्य कर सकेंगे।

लग्न के अनुसार खरीदारी के लिए मुहूर्त

वृश्चिक लग्न : सुबह 10.02 बजे से दोपहर 12.07 बजे तक देवी प्रतिमा, हीरा, स्वर्ण, आभूषण, किचन का सामान, मशीन, वाहन, औजार खरीदे जा सकते हैं।

कुम्भ लग्न : दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.02 बजे तक

हीरा, स्वर्ण आभूषण, मशीन, वाहन व अन्य सामान खरीदे जा सकते हैं।

वृषभ लग्न : रात 8.43 बजे से 10.56 बजे तक

चांदी, किचन के सामान, जमीन, मकान व अन्य भवनों की बुकिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम खरीदने का अच्छा मुहूर्त हैं।