28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजापुर में ग्रामीणों की आड़ में नक्सलियों का हमला, जवाबी कार्रवाई में 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) में सुरक्षा बलों के बेस कैंप पर नक्सलियों के हमले (Naxal Attack) की खबर आ रही है, जिसमें तीन ग्रामीणों के मारे जाने की सूचना मिल रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 17 May 2021, 6:33 PM IST

3 person killed in encounter between naxals and police

बीजापुर में ग्रामीणों की आड़ में नक्सलियों का हमला, जवाबी कार्रवाई में 3 लोगों की मौत

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नक्सली हमले (Naxal Attack) की खबर आ रही है, जिसमें तीन ग्रामीणों के मारे जाने की सूचना मिल रही है। लेकिन बस्तर आईजी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन लोग मारे गए हैं। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस की गोलीबारी में तीन ग्रामीणों के मारे जाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश स्ट्रेन की सुगबुगाहट के बीच आंध्र-ओडिशा बॉर्डर सील, मिले 3 पॉजिटिव

दरअसल, खबरों के अनुसार बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र के सिलगेर में जवानों के नए बेस कैंप को लेकर वहां के ग्रामीण विरोध जता रहे थे। बेस कैंप के विरोध में पिछले 3 दिनों से बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां डटे हुए थे। इसी बीच नक्सलियों ने ग्रामीणों की आड़ में अचानक कैंप पर गोलीबारी शुरू कर दिया। नक्सलियों के गोलीबारी के जवाब में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि जवानों की गोलीबारी में मारे गए लोगों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में आपदा को बना रहे अवसर: नक्सली पीएलजीए में कर रहे स्कूली छात्र-छात्राओं की भर्ती

इस घटना पर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा, बीजापुर के सिलगेर में स्थापित सुरक्षा बल के बेस कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों ने विरोध कर रहे ग्रामीणों की आड़ में बेस कैंप पर गोलीबारी शुरू कर दी। नक्सलियों के ताबड़तोड़ फायरिंग का पुलिस ने मुहंतोड़ जवाब दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। मारे गए लोगों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।