
CG News: सीमावर्ती ओडिशा के देवमाली पर्वत पर टै्रेकिंग करने जगदलपुर से एक टीम बीते दिनों रवाना हुई थी। करीब डेढ़ घंटे की ट्रेकिंग कर यह टीम 1,672 मीटर 5,486 फ़ुट की ऊंचाई पर पहुंची। टीम ने यहां पहुंचकर तिरंगा फहरा दिया। खास बात यह रही इस टीम के साथ देने एक 11 महीने के शिशु भी एक सदस्य रहा। इस बालक कृषव ने पूरे समय टीम का हौसला बढ़ाते हुए अपने नन्हें कदम से यह ऊंचाई तय की।
इस टीम ने बस्तर की माउंटेन गर्ल नैना सिहं धाकड़ की लीडरशिप में 17 नवंबर की सुबह यह ट्रैकिंग शुरू की थी। नैना ने बताया कि बस्तर संभाग से अलग अलग जिले से 10 सदस्यों की युवा टीम बनाई गई थी। इसमें इस नन्हें बच्चे कृष के माता सुखमती व पिता अजय सिंह शामिल थे। पहले तो मैँने मना किया कि यह संभव नहीं है। पर कृष की मासूमियत के आगे मेरी एक न चली। उसे लेकर ही हमने यह अभियान शुरू किया। पूरे रास्ते टीम के साथ यह चहलकदमी करता रहा।
बस्तर की पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़, जिले की एकमात्र महिला पर्वतारोही हैं। इन्होंने एवरेस्ट सहित देश भर की कई अन्य ऊंची चोटियों पर अपना परचम फहराया है। इसके लिए नैना को मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जशपुर में पुरस्कृत किया था। उन्हें इसके साथ ही अन्य अवार्ड मिल चुके हैं।
ओडिसा के सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर ट्रैक ,जिसकी ऊंचाई 5486 फीट है। इस पर्वत के उपर पहुंचने वाला यह सबसे कम उम्र का पर्वतारोही है। जिसने देवमाली के टॉप पर तिरंगा लहराया हैं। देवमाली पर्वतमाला, पूर्वी घाट की चंद्रगिरि- पोट्टांगी उपश्रेणी में स्थित है. देवमाली की ऊंचाई 1,672 मीटर (5,486 फ़ुट) है. यह कोरापुट ज़लिे के कोरापुट शहर के पास, बरबंधा गांव के पास है।
Published on:
20 Nov 2024 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
