Anganwadi Bharti: जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-1 तथा बकावंड-2 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आगामी 2 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिसके तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बकावंड-1 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र चोलनार आवासपारा, चोलनार खासपारा, चोलनार आमागुड़ा, उड़ियापाल क्रमांक-1 एवं उड़ियापाल क्रमांक-2, पाहुरबेल क्रमांक-1, सतलावंड एवं तारापुर क्रमांक-5 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त हैं।