25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्तर से सूपड़ा साफ होने के बाद अब मंडल अध्यक्षों के चेहरे बदलने में लगी है भाजपा

बस्तर मंडल से बदलाव की शुरुआत, शकील रहमतवाला चुने गए अध्यक्ष, मंडल चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष का होगा चयन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 4 Nov 2019, 3:30 PM IST

बस्तर से सूफड़ा साफ होने के बाद अब मंडल अध्यक्षों के चेहरे बदलने में लगी है भाजपा

बस्तर से सूफड़ा साफ होने के बाद अब मंडल अध्यक्षों के चेहरे बदलने में लगी है भाजपा

बस्तर . समूचे बस्तर संभाग में भाजपा अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। विधानसभा में पार्टी के पास एक भी सीट नहीं है। कांकेर लोकसभा को छोड़ दिया जाए तो बस्तर पर कांग्रेस का एकतरफा राज हो चुका है। अब इसका असर संगठन के नेतृत्व पर भी पडऩे लगा है। हार से हताश भाजपा में संगठन चुनावों की शुरुआत रविवार को बस्तर मंडल से हो गई। यहां शकील रहमतवाला अध्यक्ष चुने गए। पहले अरुण परिहार अध्यक्ष थे।

अब 10 मंडलों का चुनाव बच गया है। इसे 10 नवंबर तक पूरा करने की तैयारी चल रही है। कार्यकर्ता और नेता अपने बीच से नए मंडल अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि हार की वजह से मंडल स्तर की राजनीति में सक्रिय नेताओं में अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारी तेज हो चुकी है। विधानसभा चुनाव 2013 और लोकसभा 2014 के बाद भाजपा में संगठन के चुनाव हुए थे तब से भाजपा में चेहरे बदले नहीं गए। इस बीच बस्तर में भाजपा अपने सबसे बुरे दौर में पहुंच गई। अब पार्टी में नए नेतृत्व के जरिए जान फूंकने की कवायद तेज कर दी गई है।

जिलाध्यक्ष के लिए रुपसिंह, जबीता और संजय पांडेय का नाम
मंडल अध्यक्षों का चुनाव 10 नवंबर तक पूरा हो जाने की संभावना है। इसके बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा। भाजपा जिला प्रभारी श्रीचंद सुंदरानी 6 नवंबर को जगदलपुर आ रहे हैं। वे मंडल पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद मंडल चुनाव और जिलाध्यक्ष के चुनाव में और तेजी आएगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिलाध्यक्ष पद के लिए रुपसिंह मंडावी, जबिता मंडावी, संजय पांडेय, सुधीर पांडेय, रामश्रय सिंह और योगेंद्र पांडेय का नाम उभरकर सामने आ रहा है।

10 मंडल अध्यक्षों की दौड़ में कई नेता
मंडल अध्यक्ष के पद के लिए भी पार्टी से कई नेताओं के नाम उभरकर सामने आए हैं। लंबे समय से पार्टी के लिए संघर्ष कर रहे नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी शुरू कर दी है। जो नाम सामने आ रहे हैं वे वर्तमान कार्यकारिणी में दूसरे पदों पर हैं। जगदलपुर नगर मंडल में संग्राम सिंह राणा, आर्येन्द्र सिंह आर्य, सुरेश गुप्ता, भानपुरी मंडल में प्रवीण सांखला, राजेश सागर, जयकृष्ण पाणिग्राही, बकावंड में जोगेंद्र चंद्राकर, मोहन जोशी, पुरुषोत्तम जोशी, नगरनार मंडल राजेश शर्मा, सुब्रतो विश्वास, पदलाम नाग, मनोज सेठिया, नानगूर मंडल अमल बैस, सतीश सेठिया, लखीधर, दरभा मंडल फूल सिंह, गागरा राम, मन्नू सिंह ठाकुर, तोकापाल मंडल विनायक मंडल, कामदेव, पूरन सेठिया, बास्तानार मंडल बुधराम करटम, संतोष ठाकुर, नारायण ठाकुर, प्रिया मुचाकी, लोहांडीगुड़ा मंडल मंगतूराम, तरुण चौहान का नाम सामने आ रहा है।

Click & Read More Chhatisgarh News.