केशकाल थाना प्रभारी विनोद साहू ने बताया कि जंगली सुकर का शिकार करने के दौरान यह घटना हुई है। मृतक रामदेव मरापी का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। (cg crime news) भरमार बंदूक से गोली चलाने वाले युवक रतन गावड़े को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त भरमार बंदूक को भी जप्त कर लिया गया है। (crime news) मामले में आरोपी युवक के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट व भादवि की धारा 304 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।