CG Cyber Crime : साइबर ठगों द्वारा आये दिन नये नये तरीके अपनाकर लोगों से ठगी किया जा रहा है। आजकल इन ठगों द्वारा लोगों को घर बैठे नौकरी का ऑफर वाले विज्ञापन देकर ठगी कर रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया में इन दिनों ऑनलाइन जॉब के लुभावने विज्ञापनों की तादात बढ़ती जा रही है। कई लोग इस तरह के विज्ञापनों में फंसकर अपनी पसीने की कमाई गवां रहे हैं । इस प्रकार वर्तमान में ठगी का एक नया ट्रेंड चल रहा है।