CG Raipur news : ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम ने पाठ्य पुस्तक निगम (पापुनि) के पूर्व जीएम अशोक चतुर्वेदी के रायपुर, जगदलपुर और कांकेर के दुर्गूकोंदल स्थित 6 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की। यह कार्रवाई गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे एक साथ सभी ठिकानों पर की गई। स्थानीय टीम इस समय स्थित पापुनि के रायपुर स्थित दो दफ्तर, अग्रोहा कॉलोनी स्थित घर, दफ्तर, दुर्गूकोंदल के पैतृक घर, जगदलपुर के दरभा में ससुराल, भानुप्रतापपुर में साले के घर पर तलाशी कर रही है। (cg news today) इस दौरान बड़ी संख्या ज्वैलरी, नकदी और लेनदेन, प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। इन सभी का मूल्यांकन करने के साथ ही सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि प्रॉपर्टी के संबंध में उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।