30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG assembly election 2023 : जगदलपुर में जुटे कांग्रेस के दिग्गज, प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कही ये बड़ी बात

CG Assembly Election 2023 : इस साल छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है, इसमें कांग्रेस हाईकमान छत्तीसगढ़ को सबसे बेहतर स्थिति में मान रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Rajesh Lahoti

•

Updated: 3 Jun 2023, 1:44 PM IST

CG assembly election 2023 : जगदलपुर में जुटे कांग्रेस के दिग्गज, प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कही ये बड़ी बात

CG assembly election 2023 : जगदलपुर में जुटे कांग्रेस के दिग्गज, प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कही ये बड़ी बात

CG Assembly Election 2023 : इस साल छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है, इसमें कांग्रेस हाईकमान छत्तीसगढ़ को सबसे बेहतर स्थिति में मान रही है। यही वजह है कि 90 सीटों वाले राज्य में कांग्रेस 80 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतर रही है।

यह भी पढ़े : National Ramayan Mahotsav : असम और इंडोनेशिया ने दी प्रस्तुति, सीताहरण का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कहा

शुक्रवार को जगदलपुर के एक निजी हॉल में हो रहे कार्यकर्ता सम्मेलन में यह बात खुद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कही। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व सांसद राहुल गांधी, (CG Assembly Election) कांग्रेस की महामंत्री प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी यह बात मानते हैं। वहीं भूपेश बघेल के नेतृत्व में जिस तरह से छत्तीसगढ़ और इसमें भी विशेषकर बस्तर में जिस तरह से विकास के काम हुए हैं वह इतिहास में अब तक नहीं हुए। (CG Vidhansabha Chunav) उन्होंने भूपेश सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति के मामले में छत्तीसगढ़ सबसे पहले नंबर है। (CG Vidhansabha Chunav 2023) लेकिन इसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जरूरत पड़ेगी।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेगी शराब दुकान, इस वजह से जारी हुआ आदेश

इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चेहरा बघेल ही होंगे

इस बीच सैलजा ने इशारोें-इशारों में ही सहीं लेकिन यह साफ कर दिया है कि अगले चुनाव के लिए कांग्रेस का चेहरा भूपेश बघेल ही होंगे। (CG Election 2023) उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने संबोधन के दौरान भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ का शेर बताया और कार्यकर्ताओं से जमीन पर मेहनत करने की अपील की।