Hindi News / Chhattisgarh / Jagdalpur / CG Judges Transfer : इस संभाग में एक साथ 10 जजों का हुआ ट्रांसफर, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश…देखें नाम
CG Judges Transfer : इस संभाग में एक साथ 10 जजों का हुआ ट्रांसफर, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश…देखें नाम
CG Judges Transfer : बस्तर जिला जज समेत संभाग के विभिन्न कोर्ट ने पदस्थ कई जजों का ट्रांसफर हो गया है। मालूम हो कि एक दिन पहले भी हाई कोर्ट ने जजों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया था।
CG Judges Transfer : जगदलपुर। बस्तर जिला जज समेत संभाग के विभिन्न कोर्ट ने पदस्थ कई जजों का ट्रांसफर हो गया है। मालूम हो कि एक दिन पहले भी हाई कोर्ट ने जजों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया था। इसमें जगदलपुर में तीन जजों का ट्रांसफर हुआ है।
इसमें संघरत्ना, वंदना वर्मा, रुपनारायण पात्रे शामिल हैं। वहीं इसके अलावा बीजापुर में ताजुद्दीन आसिफ, नारायणपुर में हरेंद्र सिंह, सुकमा में गीतेश कौशिक, कोंडागांव (CG Judges Transfer) में यशोदेव नाग का तबादला हुआ है।