7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Naxal: पुलिस कस्टडी से फरार हुए 2 खूंखार नक्सली, तबियत खराब होने का बनाया बहाना, 2 कांस्टेबल सस्पेंड

CG Naxal: छत्तीसगढ़ में दो खूंखार नक्सलियों के फरार होने से हड़कंप मच गया है। माओवादियों के फरार होने से दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 20 May 2024, 8:10 AM IST

CG Naxal

CG Naxal:दंतेवाड़ा में पुलिस की कस्टडी से रविवार को एक नक्सली फरार हो गया है। तबीयत बिगड़ने पर दंतेवाड़ा पुलिस के जवान उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया था। कुछ देर बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले को लेकर दो जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सली देवा राम नुप्पो को पुलिस ने गिरफ्त में लिया था। वह रेवाली का रहने वाला है। देवा जनमिलिशिया सदस्य के रुप में काम करता था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया था।

यह भी पढ़ें: CG Naxal: सरेंडर हुई महिला नक्सली ने किया बड़ा खुलासा, आतंकी जवानों पर झूठे इल्जाम लगाने ऐसे करते है प्रोपेगैंडा

Chhattisgarh Naxal: फरार हुए नक्सली

यहां से उसे जेल भेजने आदेश दिया गया। जेल ले जाने से पहले उसने अपनी तबीयत बिगड़ने की बात कही। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी। यहां से वह फरार हो गया। इधर नक्सली के फरार होने की जानकारी मिलने पर एसपी गौरव राय ने एक हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। फरार नक्सली देवा को पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया था। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी कुछ साल पहले एक नक्सली पांडु भी इसी जिला अस्पताल से फरार हो गया था।