8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Rains: तेज आंधी के साथ बारिश ने मचाई तबाही, गिरे पेड़ और बिजली खंभे, आज भी बरसेंगे बादल

CG Rains: पेड़ों की चपेट में आने से बिजली तार टूट गए जिसके कारण दर्जनों गांवों में 36घंटे बाद भी बिजली सप्लाई बंद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 23 May 2024, 2:32 PM IST

CG Rains

CG Rains: दुर्गूकोंदल इलाके में मंगलवार को आई तेज अंधड़ से कई पेड़ धराशायी हो गए। पेड़ों की चपेट में आने से बिजली तार टूट गए जिसके कारण दर्जनों गांवों में 36घंटे बाद भी बिजली सप्लाई बंद है। वहीं 132केव्ही लाईन पर पेड़ गिरने से तार जमीन पर गिर गई है। वहीं 132केव्ही लाईन की 1 टावर टेढ़ा हो गया जिस हटाकर नये टावर खड़ा किया जायेगा। पुत्तरवाही 132केव्ही हाईटेंशन लाइन से पखांजूर तक 2 दिनों तक बिजली सप्लाई नहीं हो सकेगी। विकासखंड मुख्यालय में 24 घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल हुई है। जबकि अन्य गांवों में 36 घंटे बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Rains: 50 KM घंटे की रफ्तार से आ रहा प्री-मानसून, 26, 27, 28 मई को वज्रपात के साथ होगी भयंकर बारिश

दुर्गूकोंदल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली बंद होने से मरीजों हाल बेहाल हो चुकी है। एक तरफ मरीज बीमार से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली बंद होने से पंखा कूलर बंद पड़े हैं। गर्मी पसीने से तरबतर हो रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैटरी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से मरीजों परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को हुई बारिश सड़क मार्ग भी बाधित रहा। दुर्गूकोंदल दमकसा मार्ग पर पेड़ गिरने आवागमन बंद रही। हानपतररी सहित इस मार्ग से सटे गांवों के लोगों ने दिन भर पेड़ों को हटाकर आवागमन बहाल किया।

विद्युत विभाग के मैकेनिक पिछले 36घंटे से बिजली व्यवस्था दुरूस्त करने जुटे रहे लेकिन मैकेनिकों की संख्या कम होने से वर्तमान में कार्यरत मैकेनिकों को आम लोगों ने खरी-खोटी सुनाई। वहीं 132केव्ही विद्युत लाइन को सुधारने जगदलपुर, कांकेर, रायपुर के अधिकारियों की निगरानी में बाहर से आये कर्मचारी सुधार रहे हैं। लेकिन 132केव्ही लाईन के एक डैमेज टावर बदलकर नया टावर खड़े करने के बाद ही इस लाईन से बिजली सप्लाई हो सकेगी।