बस्तर में स्टे होम की शुरूआत करने वाले शकील रिजवी व उनके टीम के द्वारा बस्तर ज़िले के छोटेकवाली, चिलकुटी, गुड़ियापदर, मिलकुलवाड़ा, पुसपाल, व नेशनल पार्क में होमस्टे चलाया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त कोंडागाँव, नारायणपुर, केशकाल, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा में भी होमस्टे संचालित हैं, जहां देशी एवं विदेशी पर्यटक ग्राम स्तर की इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। शकील रिजवी ने बताया कि पर्यटन व्यवसाय से हुए कमाई का लगभग 20 प्रतिशत आय को कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य व उनके उचित देखभाल के लिए किया जाता है। टीम का उद्देश्य बस्तर को कुपोषण से मुक्त करना है।