
,Chief Secretary and Police Chief reached Basta
जगदलपुर. पीएम प्रवास को लेकर मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा रविवार को बस्तर पहुंचे। जगदलपुर में 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के बस्तर प्रवास की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए समय पर पूर्ण करने कहा। इस दौरान एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर विजय दयाराम, एसएसपी जितेन्द्र मीणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
स्थानीय सीआरपीएफ व जिला पुलिस बल के जवानों को तैनात
दो मंच : एक से सौगात तो दूसरी में होगी सभालालबाग मैदान में पीएम मोदी के लिए दो मंच तैयार किए जा रहे हैं। पीएम मोदी लालबाग मैदान में एंट्री लेते ही सबसे पहले बस्तरवासियों को सौगातें देने के लिए झीरम मेमोरियल के करीब बने मंच पर जाएंगे। यहां से एनएमडीसी नगरनार प्लांट, अमृत भारत योजना के तहत जगदलपुर रेलवे स्टेशन और डिमरापाल के सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल समेत कई सौगातें देंगे। वहीं इसके बाद यहां से 50 मीटर दूर स्थित दूसरे मंच में पहुंचेंगे जहां से सभा को संबोधित करेंगे।
सीसीटीवी दुरूस्त, नए चेकपोस्ट तैयार
पीएम मोदी के प्रवास को देखते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे दुरूस्त कर लिए हैं। वहीं कई जगह नए सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल चेकपोस्ट तैयार किया गया है। यहां संदेहियों की जांच-पड़ताल करनी शुरू भी कर दी है। इसी तरह जिला पुलिस पीएम मोदी के आवास को लेकर सोशल मीडिया में कैंपेन भी चला रही है जिसमें ज्वलनशील पदार्थ, धारदार हथियार, अस्त्र-शस्त्र, रासायनिक विस्फोटक पदार्थ, खाद्य-पेय पदार्थ समेत अन्य सामानों को लेकर सभा स्थल में न लाने की बात कह रही है। इसके अलावा सीमाओं को सील कर दिया गया है। अंदरूनी इलाकों में सर्चिंग भी तेज कर दी गई है।
Published on:
2 Oct 2023, 4:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.