
जगदलपुर । Durga puja 2023 : नवरात्र की शुरुआत आज हो रही है। इससे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर और राजमहल का सिंह द्वार आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा है। लेजर लाइट के अलावा आकर्षक झालर से पूरे परिसर की सजावट की गई है। वहीं, मंदिर के आस-पास भी अन्य तैयारियां कर ली गई हैं। बस्तर दशहरा के तहत जहां फूल रथ बनाया जा रहा है तो विजय रथ भी फिर से सजाया जाएगा।
शनिवार को बस्तर दशहरा की एक और महत्वपूर्ण रस्म अदा की गई। इसमें माई ने दशहरा मनाने की अनुमति दे दी। अनुमति मिलने के बाद राजपरिवार के सदस्य अन्य लोगों के साथ वापस दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। नौ दिन तक माता रानी की सेवा में भक्तगण नजर आएंगे और सुबह-शाम आराधना की जाएगी।
Published on:
15 Oct 2023 02:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
