सेंट्रल जेल में हवलदार अब्दुल ने बताया, जेल के पुरुष व महिला स्टाफ को 24 घंटे सजग रहना होता हे, इसके लिए रिहर्सल होती रहती हैं। सायरन बजते ही सभी जेल पहुंच जाते हैं। स्थिति सामान्य होने की जानकारी देकर रूटीन काम में जुट जाते हैं। अपराधियों से दिन-रात पाला पड़ता है तो उन्हें समझाते हैं, ऐसा कोई काम दोबारा न करो कि खुद के साथ परिवार को दुख सहना पड़े। अवॉर्ड के बारे में पूछने पर बताया, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने रायपुर में उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया था।