17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरिंदगी : पहले किया दुष्कर्म फिर कठपुतली की तरह चंद पैसों में बेच दिया, युवती की आपबीती सुन खौल उठेगा खून

करपावंड की एक युवती से उसके ही मंगेतर द्वारा दुष्कर्म करने और फिर उसे दलाल को बेच देने का मामला। खरीददार ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 12 Sep 2017, 11:37 PM IST

Arrest Rapiest

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जगदलपुर.बकावंड ब्लाक के ग्राम पंचायत करपावंड की एक युवती से उसके ही मंगेतर द्वारा दुष्कर्म करने और फिर उसे अपने दोस्त की मदद से दलाल को बेच देने का मामला सामने आया है। खरीददार ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं युवती को परिजन के सुपूर्द कर दिया गया है।

Read More : मछली पकडऩे निकला था ग्रामीण, डेम पहुंचकर करता रहा चीख-पुकार, फिर फैली सनसनी

प्रेस कांफे्रंस में हुआ खुलासा
नगर पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस में पूरे मामले का खुलासा किया, उन्होंने बताया करपावंड में रहने वाली युवती को उसके परिवार वालों ने मंगेतर शेखर ठाकुर के साथ घुमने के लिए भेजा था। इन दोनों की कुछ ही समय बाद शादी होने वाली थी। शेखर ठाकुर अपनी मंगेतर को अपने साथ जगदलपुर के केशरपाल ले गया।

बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म
वहां उसने कुछ दिनों तक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त श्यामली राठौर के साथ युवती को मध्यप्रदेश के ग्वालियर भेज दिया। यहां मंगेतर ने अपने दोस्त राजवीर ठाकुर को 26 हजार रुपए में युवती को बेच दिया। खरीददार राजवीर ठाकुर ने भी युवती को अपने कब्जे में रखकर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

Read More : जांबाज जवानों ने कमांडर को जंगल में दौड़ाकर पकड़ा, मौके से भरमार भी किया बरामद

आरोपियों के खिलाफ ह्यूमन ट्रेफिकिंग का भी मामला
एक दिन मौका पाकर पीडि़त युवती ने किसी तरह अपने परिजनों को फोनकर अपने साथ हुए पूरे कृत्य की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने गत 28 अगस्त को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया और परिजन को सौंप दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ ह्यूमन ट्रेफिकिंग, दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले के विभिन्न पहलूओं की जांच में कर रही है।