17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मछली पकडऩे निकला था ग्रामीण, डेम पहुंचकर करता रहा चीख-पुकार, फिर फैली सनसनी

ग्रामीण मछली पकडऩे गया था। इस दौरान उसे उस अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली। उसे भी नहीं पता था कि वहां ऐसे भयंकर हालत में लाश पड़ी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 11 Sep 2017, 11:56 PM IST

Dead Body to Unknown person

डेम में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से इलाके में फैल गई है सनसनी

जगदलपुर. जिले के नारायणपाल गांव के एक डेम में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति का यह शव एक ग्रामीण सुबह मछली पकडऩे गया था। इस दौरान उसे उस अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली। उसे भी नहीं पता था कि वहां ऐसे भयंकर हालत में लाश पड़ी हुई है। वह शव के सडऩे के बाद आ रही गंदी बदबू के कारण इधर-उधर ढूंढने लगा। जिसके बाद मछली पकडऩे गए भागीरथी ने डेम में किसी का शव फंसा हुआ देखकर वह भी डर सा गया। फिर उसने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

Read More : मुठभेड़ में दो जवान हुए थे गोली के शिकार, बदले में पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

डेम में फंसी हुई थी अज्ञात व्यक्ति की शव
नारायणपाल के डेम में सड़ी-गली हालत में मिले इस शव को देखकर यह भी बताई जा रही है कि मृतक की उम्र लगभग 40 से 50 वर्ष की है। मृत अज्ञात व्यक्ति के शरीर में पीला टी-शर्ट व लूंगी पहना हुआ था। जिसकी शिनाख्ती नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार मामले की छानबीन में जुट गई है। साथ ही वहीं प्रत्यक्षदर्शी जिसने पुलिस को इसकी सूचना दी थी उससे भी पूछताछ की जा रही है।

Read More : दादी पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, कोर्ट ने सुनाया फैसला भुगतनी पड़ेगी सजा

सड़ी-गली व बदबू से लगाया जा रहा अंदेशा
शव के संबंध में पुलिस यह भी बता रही है कि शव हफ्तेभर पुराना होने का अंदेशा जताया जा रहा है। जहां पुलिस कह रही है कि लगभग 8 से 10 दिन पूर्व की यह घटना है। शव ज्यादा दिनों से पड़े होने के कारण सड़ी-गली हुई गंदी बदबू आ रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम कर गांव वालों की सहायता से अंतिम क्रियाकर्म कर दफनाया जाएगा। यह मामला घोटिया पुलिस थाना इलाके की है।

Read More : बच्चों का योगासन देख President भी रह गए दंग, कहा वाह क्या मुद्राएं है, देखें यह तस्वीरें

ग्रामीण इलाके में दहशत का माहौल
डेम में शव के मिलने से आसपास के इलाके में काफी गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ है। ऐसे पुलिस मामले को शांत करने की कोशिश कर रही है। आसपास के इलाके में लगातार मामले की छानबीन व जांच की जा रही है। ऐसे अज्ञात व्यक्ति का शव डेम में मिलने से नारायणपाल गांव के ग्रामीण काफी दहशतजदा नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद मछली पकडऩे के लिए गया भागीरथी भी काफी डरा हुआ है।

Read More : सुरक्षा जवानों पर कार्यकर्ता पड़े भारी, देखें तस्वीरों में कैसे बेरिकेट्स तोड़ अंदर घुसकर किया घेराव