एनजीटी के निर्देश के तहत 15 जून से 15 अक्टूबर तक प्रदेश में रेत खनन पर रोक लग गया है ऐसे में रेत के काला बाजारी करने वाले अवैध रूप से दोगुने और तिगुने दर पर रेत का कारोबार करने यह भंडारण करने में जुटे थे। एनजीटी के निर्देश पर वर्तमान में रेत खनन, लोडिंग और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध है, पर बस्तर के नदियों में धड़ल्ले से मशीन उपयोग किया जा रहा था। बस्तर जिले में रेत का सबसे अधिक भंडारण बजावंड के अलावा गरावंड, मालगांव, मारकेल, तुरेनार, करीतगांव, कलचा और नगरनार के साथ ही तोकापाल और जगदलपुर ब्लाक से लगे कुछ इलाकों में होता है।