प्रदेश में रेत माफियाओं के आतंक पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राजनांदगांव की घटना पर आईजी से बात हुई है। जो भी दोषी होगा उसे दंड जरूर मिलेगा। वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि प्रदेश में माफियागिरी नहीं चलेगी। अपराधी कितना भी बड़ा हो, उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी। छत्तीसगढ़ में किसी माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। कानून को अपने हाथों में लेने वालों के ऊपर कठोर कार्रवाई होगी।