3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ज्यादा हुआ तो गोली मार देंगे…’ जगदलपुर में पिस्टल की नोक पर हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी का VIDEO वायरल

Jagdalpur Crime News: जगदलपुर के नए बस स्टैंड में ओडिशा पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर टुन्ना महाजन को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को घेरकर पिस्टल की नोक पर दबोचा।
3 min read
Google source verification
History Sheeter Arrested

ओडिशा से फरार हिस्ट्रीशीटर बस्तर में दबोचा (Photo Source- Patrika)

History Sheeter Arrested: बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक फरार हिस्ट्रीशीटर को फिल्मी अंदाज में दबोच लिया। शराब दुकान के पास हुई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया और पिस्टल की नोक पर उसे काबू में कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टुन्ना महाजन के रूप में बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ओडिशा से फरार होने के बाद बस्तर पहुंचा था। उसके जगदलपुर में छिपे होने की सूचना मिलने पर ओडिशा पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे नए बस स्टैंड इलाके से पकड़ लिया।

Chhattisgarh Crime News: सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस, चारों तरफ से घेरा

जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस को टुन्ना महाजन के जगदलपुर में मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम सिविल ड्रेस में जगदलपुर पहुंची और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही आरोपी नए बस स्टैंड के पास शराब दुकान के आसपास दिखाई दिया, पुलिस टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से आरोपी को संभलने या भागने का मौका नहीं मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही काबू में कर लिया और बाद में अपने साथ ले गई।

गिरफ्तारी का वीडियो आया सामने

पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को पुलिसकर्मियों के बीच ले जाते देखा जा सकता है। वीडियो में आरोपी के सिर के पास पिस्टल तनी हुई दिखाई दे रही है। कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी की आवाज भी सुनाई देती है, जिसमें वह आरोपी को चेतावनी देते हुए कहता है कि ज्यादा हरकत करने पर गोली मार दी जाएगी। पुलिस की इस अचानक और हाई-वोल्टेज कार्रवाई को देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

चोरी और डकैती के कई मामलों में आरोपी

ओडिशा पुलिस के मुताबिक, टुन्ना महाजन के खिलाफ चोरी और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश की जा रही थी। उस पर बोरिगुमा पुलिस पर पांच राउंड फायरिंग करने का भी आरोप है। इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी के बस्तर पहुंचने की सूचना मिलने के बाद ओडिशा पुलिस ने जगदलपुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बस्तर के मंदिरों में चोरी से भी जुड़ रहे तार

पुलिस जांच में टुन्ना महाजन के तार बस्तर में हुई चोरी की कुछ वारदातों से भी जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। इनमें गिरोला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में हुई चोरी की घटनाएं शामिल हैं। हालांकि, इन मामलों में आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। ओडिशा पुलिस अब अपने राज्य में दर्ज मामलों के साथ-साथ बस्तर में हुई चोरी की घटनाओं में भी उसके कथित कनेक्शन की जांच कर सकती है।

आरोपी के पास से कंट्री मेड पिस्टल और सोना बरामद

ओडिशा पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के कब्जे से एक कंट्री मेड पिस्टल और चोरी का सोना बरामद किया गया है। बरामद सामान को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद सोना किन वारदातों से जुड़ा है और आरोपी के संपर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Bastar Crime News: ओडिशा से फरार होकर पहुंचा था बस्तर

पुलिस के अनुसार, टुन्ना महाजन ओडिशा से फरार होने के बाद बस्तर पहुंचा था। संभवतः वह पुलिस की नजर से बचने के लिए दूसरे राज्य में छिपा हुआ था, लेकिन उसकी लोकेशन की सूचना मिलने के बाद ओडिशा पुलिस ने कार्रवाई की। नए बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाके में सिविल ड्रेस में पहुंचकर की गई इस कार्रवाई ने लोगों का ध्यान खींच लिया। गिरफ्तारी के बाद ओडिशा पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है। अब पुलिस उसके खिलाफ ओडिशा में दर्ज चोरी, डकैती और फायरिंग के मामलों में आगे की कार्रवाई करेगी। साथ ही बस्तर क्षेत्र में मंदिरों और अन्य स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों में उसकी कथित भूमिका को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।