मजदूरी का आनलाईन भुगतान भी बनता जा रहा पलायन का बड़ा कारण - इन दिनों छत्तीसगढ़ के अतिसंवेदनशील जिलों में भी केंद्र सरकार के निर्णय ने मनरेगा के कार्यों का मजदूरी भुगतान आनलाईन कर बंटाधार कर दिया है। बस्तर के अतिसंवेदनशील जिले जहां आनलाईन भुगतान संभव नहीं है जैस सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, आदि हैं। जहां लोगो को पेंशन के लिए भी तीन चार दिन बैंकों के चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में आनलाइन मजदूरी भुगतान कहा से संभव हो सकता हैं। अभी तक मुख्य मार्ग के पंचायतों में भी सभी के बैंक के खाते नही खुल पाए हैं। अंदरूनी क्षेत्रों में क्या उम्मीद किया जा सकता है। अब केंद्र सरकार के आनलाईन पेमेंट के निर्णय से मजदूरों की पलायन की संख्या और बढ़ सकती हैं।