रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। रविवार रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हुई। अगर, सिस्टम को इसी प्रकार का अनुकूल परिस्थितियां मिली तो पूर्वानुमान है कि मानसून 10 जून तक बस्तर और 15 जून तक रायपुर में पहुंच जाएगा। वर्तमान में मानसून के 1 जून तक केरल में पहुंचाने का पूर्वानुमान है।