वस्तुओं में नया घातक नशा बताया है
वक्ताओं ने नशे की वस्तुओं तंबाकू, सिगरेट, शराब के अलावा इंटरनेट, सोशल मीडिया व मोबाइल नेटवर्किंग को समाज के लिए एक नया घातक नशा बताया है। इसके कुप्रभाव को दूर करने नैतिक शिक्षा व मातृ-पितृ सत्तात्मकता को बढ़ावा देने की बात पर सभी सहमत हुए। समस्या के साथ ही इसके निदान पर भी महिलाओं ने फोकस किया। कहा कि नशा अशिक्षा से शुरु होता तो जरुर है पर यदि हम ठान लें तो शिक्षा से इसका अंत हो सकता है। वीमेंस कोर्ट में जज की भूमिका में सुषमा झा, आशा श्रीवास्तव व नसरीन कुरैशी ने पत्रिका के इस आयोजन को वर्तमान समय की जरुरत करार दिया। तीनों जजों ने अपनी लिखित अभिव्यक्ति भी प्रकाशित करने की मंशा जाहिर की है।
Video : शिक्षा के क्षेत्र में आड़े आ रहा नशा, पत्रिका ने लगाई महिलाओं की अदालत
बस्तर में वींमेंस कोर्ट ने दी है दस्तक
आयोजन में पत्रिका के स्टेट एडीटर ज्ञानेश उपाध्याय ने बताया कि इस मुहिम की शुरुआत गुरुपूर्णिमा से हुई थी। रायगढ़, जांजगीर, महासमुंद, भिलाई के बाद बस्तर में वींमेंस कोर्ट ने दस्तक दी है। स्टेट ब्यूरो राजकुमार सोनी व स्थानीय संपादक वीरेंद्र मिश्र ने भी नशामुक्त समाज की भूमिका को संक्षिप्त में समझाया।