24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्हाट्सएप पर आया स्क्रीनशॉट से पैसा कमाने का MSG… क्लिक करते ही युवक के खाते से उड़ गए लाखों रुपए

मैसेज पर प्रियंका नाम की महिला ने खूद को कंपनी का एचआर बताया और बताया कि बताया कि उन्हें प्ले स्टोर से एक ऐप खोलना है और स्क्रीन शॉट कंपनी को देना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 5 May 2024, 7:29 AM IST

Cyber Crime News: दीपक कुमार साहु ग्राम पीपरछेडी बालोद के मूलत: निवासी हैं, वर्तमान में आड़ावाल में निवासरत हैं। जिनके साथ 2 लाख 72 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई है। जिनके वाट्सअप नंबर पर मैसेज आया, जिसमें घर बैठे पैसा कमाने का विज्ञापन दिया गया था। मैसेज पर प्रियंका नाम की महिला ने खूद को कंपनी का एचआर बताया और बताया कि बताया कि उन्हें प्ले स्टोर से एक ऐप खोलना है और स्क्रीन शॉट कंपनी को देना है।

यह भी पढ़ें: रिश्तेदार के घर के बाहर व्यापारी ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, नजारा देख कर लोगों के खड़े हो गए रोंगटे

प्रति स्क्रीन शॉट पर 80 रुपए मिलेंगे। इसके बाद दीपक साहु ने स्क्रीन शॉट लेकर कंपनी को मैसेज भेजा तो 160 रुपए मिले। पैसा डबल के लालच में कई बार उन्होने स्क्रीन शॉट भेजकर अधिक प्राफिट लिया। इसके बाद कंपनी की ओर से कुछ पैसे डालने कहा गया। धीरे-धीरे यह रकम- कुछ दिनों में 2 लाख 72 हजार तक पहुंच गई। जिसके बाद उन्हे पैसे आना बंद हो गए। फोन पर भी उस महिला से संपर्क नहीं हुआ। ठगी होने के अहसास होने पर दीपक साहु ने बोधघाट थाने में 420 के तहत शिकायत दर्ज कराया है।